Saturday, January 14, 2012

गन्ना किसानों से धोखा कर रहे कारखाने-नितीन गडकरी के घर के सामने आंदोलन की चेतावनी=भास्कर



गन्ना किसानों से धोखा कर रहे कारखाने : तिवारी
नितीन गडकरी के घर के सामने आंदोलन की चेतावनी
http://epaper.bhaskar.com/index.php?editioncode=196&ch=mpcg
विशेष प्रतिनिधि. नागपुर
विदर्भ जनआंदोलन समिति के प्रमुख किशोर तिवारी ने आरोप लगाया है कि शक्कर कारखाने गन्ना उत्पादक किसानों के साथ धोखा कर रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा 1800 रु. समर्थन मूल्य घोषित करने के बावजूद शक्कर कारखाने किसानों को 1500 रु. दे रहे हैं। श्री तिवारी ने कहा कि किसान नेता सांसद राजू शेट्टी के आंदोलन के बाद राज्य सरकार ने पश्चिम महाराष्ट्र के गन्ना किसानों को 2050 रु. व विदर्भ, मराठवाड़ा के गन्ना किसानों को 1800 रु. समर्थन मूल्य देने की घोषणा की थी। विदर्भ के ज्यादातर शक्कर कारखाने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन गडकरी के पूर्ति उद्योग समूह के हैं। यहां 1500 रु. में गन्ना खरीदा जा रहा है। इस तरह किसान को 300 रु. की चपत लग रही है। सांसद शेट्टी के आंदोलन को भाजपा ने भी समर्थन दिया था और सरकार द्वारा समर्थन मूल्य देने की घोषणा करने पर इसका श्रेय भी लेने की कोशिश की थी। उन्होंने व्यंग्य किया कि भाजपा एक तरफ श्रेय लेने का काम रही है, वहीं दूसरी तरफ किसानों के साथ धोखा कर रही है। उन्होंने 1800 रु. समर्थन मूल्य देने तथा 300 रु. के घाटे को पूरा करने पैकेज देने के लिए शक्कर कारखानों पर दबाव डालने की मांग राज्य सरकार से की।

No comments: